नौ बिस्वा जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, खेत स्वामी न्याय के लिए भटक रहा
मथुरा। तहसील महावन क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनोहरपुर में नौ बिस्वा कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित खेत स्वामी अजय कुमार का आरोप है कि गांव के ही मुकेश नामक व्यक्ति ने उनकी जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि न्याय के लिए वे लंबे समय से प्रशासन और न्यायालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।मनोहरपुर निवासी भागीरथ, ओमप्रकाश और अजय कुमार तीनों सगे भाई हैं। उन्होंने बताया कि आनंदगढ़ी से महावन रोड पर बरेली हाईवे की पुलिया के पास स्थित खसरा संख्या 490 में उनका कुल 27 बिस्वा का संयुक्त खाता है। इसी भूमि में से नौ बिस्वा पर आनंदगढ़ी निवासी मुकेश पुत्र तेर सिंह ने बिना किसी वैध अधिकार के कब्जा कर मकान निर्माण कर लिया।पीड़ितों के अनुसार, अवैध कब्जे को लेकर उन्होंने सिविल कोर्ट में वाद भी दाखिल किया था। न्यायालय की कार्यवाही के दौरान आरोपी मुकेश ने राजीनामा करते हुए यह स्वीकार किया था कि वह अपनी जमीन खसरा संख्या 496 में से जितना हिस्सा उसके कब्जे में है, उतना हिस्सा बैनामा कर देगा, लेकिन इसके बावजूद न तो उसने कब्जा खाली किया और न ही बैनामा किया।अजय कुमार ने बताया कि उनके पास जमीन से जुड़े सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। कोर्ट में मामला दर्ज होने के बाद अवैध कब्जे वाली जमीन पर बने मकान का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा आरोपी ने स्वयं ही तोड़ दिया था, लेकिन अब वह शेष भूमि खाली करने से इनकार कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि किसी के बहकावे में आकर वह दोबारा जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा है।पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि अवैध कब्जे वाले मकान में नियमों के विरुद्ध बिजली आपूर्ति की जा रही है। आनंदगढ़ी आबादी क्षेत्र से लगभग 700 मीटर लंबी केबिल डालकर और अपने घर से मीटर हटाकर कब्जे वाले मकान में बिजली चलाई जा रही है, जो विद्युत विभाग के नियमों का खुला उल्लंघन है।

Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार