पुलिस प्रताड़ना से टूटा युवक, शिकायतों की माला पहन घुटनों के बल पहुंचा आईजी ऑफिस
उज्जैन। पुलिस की कथित प्रताड़ना से परेशान एक युवक बुधवार को अनोखे तरीके से न्याय की गुहार लगाने आईजी कार्यालय पहुंचा। युवक अपने गले में शिकायतों की माला पहनकर और घुटनों के बल चलते हुए आईजी ऑफिस तक पहुंचा, जिससे वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।पीड़ित युवक का नाम दिनेश है, जो शाजापुर जिले के मुबारिकपुर गांव का रहने वाला है। दिनेश का आरोप है कि अवंतिपुर बड़ोदिया थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे चोरी के एक झूठे मामले में फंसा दिया है और उसे मामले से राहत देने के बदले पैसों की मांग कर रहे हैं। युवक का कहना है कि इस मामले को लेकर वह मंत्री से लेकर संतरी तक कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक उसे कहीं से भी न्याय नहीं मिला।लगातार मानसिक और आर्थिक दबाव से टूट चुके दिनेश ने आखिरकार उज्जैन आकर विरोध का यह तरीका अपनाया। वह अपने गले में लिखित शिकायतों की माला डालकर घुटनों के बल रेंगते हुए आईजी कार्यालय पहुंचा और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।आईजी कार्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पार्वती कनेश ने युवक की शिकायत सुनी और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के बाद आईजी कार्यालय परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और मामले ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए।

कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग