भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिले में कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पुतले का दहन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के देहात जिला अध्यक्ष रामलाल जाट और शहर जिला अध्यक्ष जेपी खटीक ने किया।कांग्रेस का आरोप है कि ED द्वारा लगाए गए झूठे मुकदमों के जरिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को फंसाया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट/न्यायालय के आदेश का स्वागत किया और कहा कि कोर्ट ने ED को फटकार लगाई है, जो लोकतंत्र और कानून की जीत है।