डीग गेट चेकिंग में चोरी की बाइक बरामद, पुलिस की सतर्कता से पीड़ित को मिली राहत
मथुरा। मथुरा जनपद के थाना जैत क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को पुलिस की सतर्कता और तत्परता से बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।पीड़ित धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके भाई शिवकुमार अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 85 002827 से अनुराधा देवीपुरा स्थित एक साड़ी फैक्टरी में काम करने गए थे। शिवकुमार ने रोज की तरह फैक्टरी के बाहर बाइक को लॉक कर खड़ा किया और अपने कार्य में लग गए। कुछ समय बाद जब वह बाहर आए, तो उनकी बाइक वहां से गायब मिली। आसपास काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।घटना की सूचना परिजनों द्वारा डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी।इसी दौरान डीग गेट पर नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस एवं ट्रैफिक विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर युवक घबरा गए और बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुनील यादव, होमगार्ड धर्मजीत शर्मा और टीएसआई मोहम्मद इलियास ने युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने में सफल हो गए।पुलिसकर्मियों ने मौके पर खड़ी बाइक के नंबर की जांच की। वाहन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान कर फोन के माध्यम से सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पीड़ित मौके पर पहुंचे और अपनी चोरी हुई बाइक को सकुशल देखकर राहत की सांस ली।पीड़ित परिवार ने मथुरा पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की तत्परता और ईमानदार कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रकार पुलिस सक्रिय रहकर अपनी ड्यूटी निभाती रहे, तो बाइक व अन्य चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। इस घटना से आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके
मोहिनी एकादशी 2026: 27 अप्रैल को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
अच्छी नींद और सेहत के लिए जानें सोने की सबसे सही दिशा
हैदराबाद का चमत्कार: 800 साल पुराने मंदिर में पानी पर तैर रहा है भारी-भरकम पत्थर
अक्षय तृतीया 2026: आज मनेगा महापर्व, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और महत्व