अवैध कोयला परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 8 वाहन जप्त
सिंगरौली — कलेक्टर गौरव बेनल एवं अनुविभागीय अधिकारी सिंगरौली श्री जाधव के निर्देशानुसार तथा खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।खनिज निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा आज दिनांक 16/12/25 को ग्रामीणों से प्राप्त शिकायत के आधार पर बरहवा टोला, झिंगुरदा क्षेत्र में जांच की गई। जांच के दौरान कोयले का अवैध परिवहन करते हुए 8 वाहन बिना वैध अभिवहन पास के पाए गए।अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए सभी 8 वाहनों को पुलिस थाना मोरवा परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। जप्त किए गए वाहनों पर खनिज नियमों के अंतर्गत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही, उक्त वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा भी अपने-अपने नियमों के तहत कार्रवाई हेतु शामिल करते हुए अभिरक्षा में ले लिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके
मोहिनी एकादशी 2026: 27 अप्रैल को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
अच्छी नींद और सेहत के लिए जानें सोने की सबसे सही दिशा
हैदराबाद का चमत्कार: 800 साल पुराने मंदिर में पानी पर तैर रहा है भारी-भरकम पत्थर
अक्षय तृतीया 2026: आज मनेगा महापर्व, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और महत्व