टीकमगढ़ में क्रिकेट कोच पर सरेआम लाठीचार्ज, सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात
टीकमगढ़ में सोमवार रात नया बस स्टैंड परिसर उस वक्त दहशत का केंद्र बन गया, जब एक क्रिकेट कोच के साथ सरेआम मारपीट की घटना सामने आई। क्रिकेट कोच विनय प्रताप सिंह अपनी टीम को अभ्यास कराने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और विवाद के बाद लाठी से हमला कर दिया।घटना इतनी अचानक और हिंसक थी कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ देर के लिए सहम गए। आरोपियों ने कोच के साथ जमकर मारपीट की और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवकों ने कोच को घेरकर उन पर हमला किया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पीड़ित क्रिकेट कोच विनय प्रताप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद खेल जगत से जुड़े लोगों और स्थानीय नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती असामाजिक गतिविधियों पर सवाल खड़े किए हैं।

विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े