देवरी। मध्यप्रदेश के सागर जिले के देवरी में मंगलवार को पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष बाबा राजोरिया के साथ सैकड़ों किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम देवरी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि देवरी और केसली विकासखंडों में विद्युत व्यवस्था अत्यंत बदहाल है। कई ग्रामों में खंभे और तार टूटे हुए हैं, जबकि कई ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब पड़े हैं। इस कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित है और आम नागरिकों तथा किसानों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।