खरगोन। शहर सीमा से लगे चित्तौड़गढ़-भुसावल हाइवे के ग्राम जामली के समीप मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मां-बेटे सहित दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां 25 वर्षीय ऋतुराज बिल्वे को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, उनकी मां मधुबाई और अन्य शिक्षक प्रदीप तोताराम का इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, ऋतुराज और प्रदीप रायसागर स्कूल में अतिथि शिक्षक थे, जबकि मधुबाई बिस्टान कन्या आश्रम में शिक्षिका हैं। हादसा उस समय हुआ जब सभी स्कूल पढ़ाने के लिए बाइक से जा रहे थे।पुलिस और अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि हादसे की वजह सड़क पर तेज गति और वाहन के ओवरटेक के दौरान संतुलन खोना बताया जा रहा है।