मंगलनाथ मंदिर के पुरोहित की सड़क हादसे में मौत, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
उज्जैन। उज्जैन में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंगलनाथ मंदिर के पुरोहित महेश शर्मा की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे बुलेट बाइक से मंदिर की ओर जा रहे थे।जानकारी के अनुसार, रास्ते में एक डंपर को ओवरटेक करने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे डंपर के नीचे आ गए। डंपर के ऊपर से गुजरने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।यह हादसा शुक्रवार का बताया जा रहा है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। फुटेज में हादसे की पूरी भयावह तस्वीर साफ दिखाई दे रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। डंपर चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े