सरस्वती पटेल के सफल हृदय प्रत्यारोपण पर परिजनों एवं कुशवाहा समाज ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का किया आभार व्यक्त
भोपाल। हृदय प्रत्यारोपण जैसी अत्यंत जटिल सर्जरी मध्यप्रदेश में अब तक गिनी-चुनी ही हुई हैं। इन्हीं में से एक सफल हृदय प्रत्यारोपण सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर विकासखंड की निवासी सरस्वती पटेल (उम्र 41 वर्ष), पति दयाशंकर पटेल का किया गया, जो अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह उपचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सहयोग से संभव हो पाया।इस सफल हृदय प्रत्यारोपण को लेकर सोमवार को मंत्री श्री राजपूत के निज निवास मातेश्वरी में सरस्वती पटेल के परिजन एवं कुशवाहा समाज के लोगों ने पहुंचकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि सरस्वती का हार्ट ट्रांसप्लांट सफल रहा और वह अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि इस सफलता में सभी की मेहनत रंग लाई। जितनी जरूरत दवाइयों की थी, उतनी ही जरूरत आप सभी की दुआओं की भी थी, जिनके कारण यह संभव हो पाया।मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि इस पूरे उपचार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और एम्स अस्पताल के चिकित्सकों का विशेष योगदान रहा, जिनकी मेहनत से आज एक परिवार के जीवन में फिर से खुशियां लौटी हैं। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि विधानसभा क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को यदि किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, तो उसे पूरा किया जाएगा और वे लगातार इस दिशा में प्रयासरत हैं।इस दौरान सरस्वती के पति दयाशंकर पटेल ने भावुक होते हुए कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सिर्फ मेरी पत्नी की जान नहीं बचाई, बल्कि मेरे पूरे परिवार को जीवनदान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री जी का सहयोग नहीं मिलता, तो इतनी बड़ी सर्जरी का खर्च उठाना हमारे लिए संभव नहीं था। मंत्री जी द्वारा पूरी आर्थिक सहायता की गई, जिसके कारण मेरी पत्नी का जीवन बच सका। इसके लिए मेरा पूरा परिवार सदैव उनका आभारी रहेगा।अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट अर्जुन पटेल ने कहा कि हमारी समाज की बेटी की जान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से बच पाई है। प्रदेश में इतनी जटिल सर्जरी पहले कभी नहीं हुई थी, लेकिन मंत्री जी के सहयोग से यह संभव हो पाया। उन्होंने मंत्री राजपूत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं से समाज के अनेक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद पटेल, मंत्री प्रतिनिधि दिलीप पटेल, बिलहरा मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल, डॉ. लल्लाराम पटेल, डॉ. संतोष पटेल, रूपलाल पटेल, शुभम पटेल, सोनू पटेल, डॉ. उमाशंकर पटेल, राजू लंबरदार, शिवराज पटेल, प्रमोद पटेल, खूबसिंह पटेल सहित सैकड़ों कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित रहे।

विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े