भीषण सड़क हादसा: बस के परखच्चे उड़े, 16 यात्रियों की बची जान पर हालत नाजुक; देखें मौके का मंजर
Bilaspur: बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे पर दर्री पारा के पास आज सुबह करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ. बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई. हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए.
ट्रेलर से टकराई बस, 16 यात्री घायल
हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं. घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 11 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है.
हादसे की जानकारी मिलते ही रतनपुर रतनपुर थाना प्रभारी भी तत्काल घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और कम दृश्यता बताया जा रहा है.

विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े