खरगोन में गहराया यूरिया संकट, घंटों लाइन में लगकर भी खाली हाथ लौटे किसान
खरगोन जिले में यूरिया खाद का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रबी सीजन के बाद अब खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले ही किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते करीब एक पखवाड़े से किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते उन्हें बार-बार सोसायटियों और वितरण केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।सोमवार को उमरखली रोड स्थित विपणन संघ केंद्र पर खाद वितरण की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों किसान सुबह से ही कतार में लग गए। कई किसान सुबह 6 बजे से लाइन में खड़े रहे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कुछ किसानों को ही खाद मिल सकी, जबकि कई किसान बिना यूरिया लिए बैरंग लौटने को मजबूर हुए। खाद पाने के लिए पुरुषों के साथ महिलाएं और युवतियां भी केंद्र पर पहुंची थीं।समीपी ग्राम कुम्हारखेड़ा और उमरखली से संजय नगर स्थित विपणन संघ केंद्र पहुंचे किसानों ने बताया कि पहले पांच और चार बोरी यूरिया दी जाती थी, लेकिन अब केवल तीन बोरी ही दी जा रही है। इसके लिए भी किसानों को 8 से 10 घंटे तक लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। सीमित मात्रा में खाद मिलने से नाराज किसानों ने मौके पर विरोध भी जताया, जिससे कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।किसानों का कहना है कि यूरिया की कमी के कारण फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है। समय पर खाद नहीं मिलने से फसलें पीली पड़ने लगी हैं और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
INS ध्रुव की समंदर में एंट्री: पाकिस्तान की हर मिसाइल टेस्टिंग पर होगी भारत की पैनी नजर
सूरत मेट्रो का काउंटडाउन: ड्रीम सिटी से अल्थान के बीच पटरियों पर दौड़ी ट्रेन, ट्रायल रन शुरू।