ब्रह्मर्षि डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का निधन, सनातन जगत में शोक की लहर
रीवा। पूर्व सांसद और अयोध्या धाम के सुविख्यात संत ब्रह्मर्षि डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का आज 15 दिसंबर को दुःखद निधन हो गया। रीवा जिले के लालगांव क्षेत्र में आयोजित कथा के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का जन्म रीवा जिले की गुढ़ तहसील के गुढ़वा गांव में हुआ था और संयोगवश उन्होंने अपनी जन्मभूमि में ही देह त्याग किया। वे अयोध्या धाम के प्रमुख संतों में गिने जाते थे और राम मंदिर आंदोलन में उनकी अहम भूमिका रही। साथ ही वे लोकसभा सांसद भी रह चुके थे।उनके निधन की खबर मिलते ही धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। संत समाज, रामभक्तों और अनुयायियों ने इसे सनातन संस्कृति और भारतीय समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
INS ध्रुव की समंदर में एंट्री: पाकिस्तान की हर मिसाइल टेस्टिंग पर होगी भारत की पैनी नजर
सूरत मेट्रो का काउंटडाउन: ड्रीम सिटी से अल्थान के बीच पटरियों पर दौड़ी ट्रेन, ट्रायल रन शुरू।