सुबह की सैर बनी मौत का कारण, ठंड से हार्ट अटैक की आशंका
टीकमगढ़ जिले में सुबह-सुबह टहलने निकले एक बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। यह घटना टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान कस्बे की है। जानकारी के मुताबिक बल्देवगढ़ से निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी रिश्तेदारी में आए बुजुर्ग मान खां आज तड़के घर से घूमने निकले थे।बताया जा रहा है कि घर से कुछ ही दूरी पर स्थित शासकीय हाई स्कूल के गेट के पास वे मृत अवस्था में पड़े मिले। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि प्रथम दृष्टया बुजुर्ग की मौत ठंड के कारण हार्ट अटैक आने से प्रतीत हो रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
INS ध्रुव की समंदर में एंट्री: पाकिस्तान की हर मिसाइल टेस्टिंग पर होगी भारत की पैनी नजर