ई-रिक्शा व ऑटो चालकों का पैदल मार्च आज, अवैध वसूली के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
मथुरा। नगर निगम मथुरा द्वारा ई-रिक्शा व ऑटो चालकों से रूट के नाम पर की जा रही कथित अवैध वसूली और शोषण के विरोध में 15 दिसंबर 2025 को पैदल मार्च और प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। यह पैदल मार्च अपराह्न 11 बजे राजकीय छात्रावास स्थित वट वृक्ष से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगा, जहां चालक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा।आयोजकों का आरोप है कि नगर निगम के कुछ कर्मचारी और ठेकेदार रूट निर्धारण के नाम पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से जबरन वसूली कर रहे हैं। इससे चालकों की रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है और उन्हें मानसिक व आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई चालकों ने विरोध करने पर धमकाने की शिकायतें भी की हैं।चालकों का कहना है कि वे पहले ही महंगाई, बढ़ते ईंधन खर्च और कम सवारी की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में रूट के नाम पर अतिरिक्त पैसे देना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया है। उनका आरोप है कि वसूली के संबंध में कोई स्पष्ट नियम या लिखित आदेश नहीं दिखाया जाता, इसके बावजूद उनसे रोजाना पैसे मांगे जाते हैं।ई-रिक्शा और ऑटो चालक इस पैदल मार्च के माध्यम से अपनी समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से प्रशासन के सामने रखना चाहते हैं। आयोजकों ने सभी चालकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाएं।चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर अवैध वसूली पर रोक लगाने और चालकों को राहत देने की मांग की है।

RTE एडमिशन की बढ़ी तारीख: अब 25 अप्रैल तक निजी स्कूलों में करा सकेंगे निःशुल्क प्रवेश
पोर्टल खोलिए और खुद भरिए अपनी जानकारी; राजस्थान में डिजिटल जनगणना का शंखनाद।
90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।