कसरावद। नगर में इन दिनों भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। कर्नाटक से आए कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में नगर भ्रमण करते हुए भक्ति भाव से भजनों की प्रस्तुति कर रहे हैं। नगर की दुकानों, बाजारों और गलियों में उनके मधुर भजनों से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया है।सुबह से शाम तक ये कलाकार प्रमुख बाजार क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों के आसपास भगवान की स्तुति करते हुए भजन-कीर्तन करते नजर आते हैं। उनके भजनों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक साफ दिखाई देती है। दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों द्वारा भी श्रद्धा के साथ भजनों को सुना जा रहा है, वहीं कई लोग स्वेच्छा से सहयोग राशि भी प्रदान कर रहे हैं।कलाकारों का कहना है कि भजन-कीर्तन उनके लिए केवल धार्मिक साधना नहीं, बल्कि आजीविका का साधन भी है। अलग-अलग नगरों में जाकर वे इस परंपरा को जीवित रखते हुए अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।