IAS संतोष वर्मा के निलंबन पर बहुजन समाज का विरोध, उज्जैन में बड़े आंदोलन का ऐलान
उज्जैन। आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के निलंबन के विरोध में बहुजन समाज खुलकर उनके समर्थन में आ गया है। बहुजन संगठनों ने उज्जैन में बड़े आंदोलन की घोषणा की है। सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को गलत बताते हुए संगठनों ने धरना और विशाल रैली निकालने का फैसला किया है।संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई टिप्पणी के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जहां एक ओर कई संगठन उनके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बहुजन समाज ने उनके समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में उज्जैन के कोठी पैलेस स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अजाक्स, डॉ. अंबेडकर विद्यार्थी संगठन, भीम आर्मी, भारतीय बौद्ध सभा, गुजराती बलाई युवा संगठन, रविदास सेवक संघ और गुजराती सूर्यवंशी समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने जल्द ही आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस नहीं ली तो 17, 18 और 19 दिसंबर को उज्जैन के टावर चौक पर धरना दिया जाएगा। वहीं 20 दिसंबर को टावर चौक से कोठी पैलेस तक विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।इस मौके पर धर्मेंद्र सोलंकी, प्रकाश चौहान, रमेश सूर्यवंशी और राम सोलंकी मौजूद रहे।

अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर सियासी घमासान तेज
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत