टाटा कंपनी की लापरवाही से दुकानों में भरा पानी, लाखों का नुकसान
सागर नगर निगम के तहत पीने के पानी की सप्लाई देख रही टाटा कंपनी की लापरवाही से भगवानगंज इलाके में कई दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।टाटा कंपनी द्वारा नई पानी की लाइन डालने का काम किया जा रहा था, लेकिन टूटी हुई पाइप लाइन से ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई।पानी का तेज बहाव दुकानों के अंदर घुस गया, जिससे मोबाइल और सोना-चांदी की दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान पानी में डूब गया।दुकानों के अंदर भरे पानी में कीमती सामान तैरता हुआ नजर आया।पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।जब इस मामले में टाटा कंपनी के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, तो किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया।दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द नुकसान की भरपाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर