राया में चोरों का आतंक, देसी शराब के ठेके पर चोरी
राया थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने थाना राया की अनोडा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नगला हर्राय में स्थित देसी शराब के ठेके को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।चोर ठेके का शटर काटकर अंदर घुसे और करीब 15 पेटी देसी शराब चोरी कर ले गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह देसी शराब का ठेका गांव नगला हर्राय निवासी तेजवीर सिंह का बताया जा रहा है।ठेका सुनसान स्थान पर स्थित होने के कारण चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोर पहले शटर काटकर भीतर दाखिल हुए और आराम से शराब की पेटियां उठाकर फरार हो गए।घटना के समय आसपास कोई हलचल नहीं थी, जिसके चलते चोरी की जानकारी देर रात तक नहीं हो सकी।सुबह जब ठेके पर कर्मचारी पहुंचे तो शटर कटा देख उनके होश उड़ गए।अंदर जाकर जांच करने पर शराब की कई पेटियां गायब मिलीं।इसके बाद तुरंत ठेका संचालक और संबंधित विभाग को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही अज्ञात चोरों को पकड़ लिया जाएगा और चोरी गई शराब भी बरामद की जाएगी।इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।लोगों ने मांग की है कि रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

होर्मुज स्ट्रेट खुला: वैश्विक तेल संकट टला, भारत को मिली बड़ी संजीवनी
महिला आरक्षण पर रार: प्रियंका गांधी ने सरकार को दी 'पुराना बिल' लाने की चुनौती
पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: 17 जिलों में बरसे बादल, पारे में गिरावट पर किसानों को भारी चपत।
हाईवे पर किसकी नजर? देवीनगर फ्लाईओवर पर मिले सिम कार्ड वाले कैमरे, बड़ी साजिश का शक।
आरसीबी का 'शतक': चिन्नास्वामी में 100 मैच खेलने वाली आईपीएल की पहली टीम बनी बेंगलुरु
कैंपस में 'इमरजेंसी' जैसे हालात: चौथी छात्रा की जान जाने के बाद NIT कुरुक्षेत्र खाली करने के निर्देश।