भोपाल। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के तत्वावधान में एलएनसीटी विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा आयोजित वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 के चौथे दिन रोमांचक मुकाबलों का आयोजन हुआ। कोलार रोड स्थित एलएनसीटी परिसर में हुए इन मुकाबलों में दर्शकों ने जबरदस्त खेल का आनंद लिया।पूल ‘A’ के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लोकजागृति यूनिवर्सिटी ने एलएनआईपीई, ग्वालियर को 3-0 से पराजित करते हुए टॉप 4 में अपनी जगह पक्की की। वहीं, पूल ‘B’ में मनिपाल यूनिवर्सिटी ने आरटीएम, नागपुर को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।इसके अलावा पूल ‘C’ और ‘D’ के अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भी कई रोमांचक और कड़े मैच खेले गए। एचएनजीयु ने आरएनटीयु को 3-0 से, पारुल यूनिवर्सिटी ने एसपीयु, पुणे को 3-2 से, निरमा यूनिवर्सिटी ने सीओईपी को 3-1 से, एसवीकेएम ने एसजीएस यूनिवर्सिटी को 3-0 से, पीडीयुस ने कड़ीसर्वा को 3-0 से, एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी ने एलएनसीटी यूनिवर्सिटी को 3-0 से और एमजीएसयू ने पीपीएसयु को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों द्वारा अनुशासन, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इससे दर्शकों में भी उत्साह और रोमांच बना हुआ है। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेल-कौशल और टीम भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के अंतिम दौर में टॉप 4 टीमों के बीच जोरदार मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है।