15 हजार की रिश्वत लेते वेयरहाउसिंग शाखा प्रबंधक गिरफ्तार
सिवनी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जबलपुर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। धान खरीदी केंद्र बनाए जाने की स्वीकृति के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन, धनोरा के शाखा प्रबंधक मुकेश परमार को लोकायुक्त टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मामला धनोरा क्षेत्र का है, जहां आरोपी शाखा प्रबंधक ने धनोरा निवासी मुकेश जैन पहलवान से धान खरीदी केंद्र की मंजूरी देने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद जबलपुर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि सिवनी जिले में बीते महीने भी लोकायुक्त द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी, जिससे साफ है कि जिले में रिश्वतखोरी पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा