मोटरसाइकिल चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, छह बाइक बरामद
बड़वाह। खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। विगत दिनों दर्ज हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में बड़वाह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई बड़वाह एसडीओपी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बड़वाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर कुल छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें छिपाकर रखते थे और बेचने की फिराक में थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा