खंडवा–बड़ौदा स्टेट हाईवे पर पुलिया धंसी, यातायात बाधित; बड़ा हादसा टला
खरगोन। जिले से गुजर रहे खंडवा–बड़ौदा स्टेट हाईवे पर शुक्रवार–शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे एक पुलिया अचानक धंस गई, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना उस समय हुई जब एक कैप्सुल वाहन पुलिया से गुजर रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन के पुलिया पर चढ़ते ही उसका बड़ा हिस्सा धंस गया, जिसमें कैप्सुल वाहन फंस गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिया धंसते देख पीछे आ रहे अन्य वाहन चालकों ने समय रहते अपने वाहन रोक लिए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन मार्ग पर हो रही आवाजाही को तत्काल डायवर्ट कर दिया गया, ताकि किसी अन्य दुर्घटना की आशंका न रहे। हालांकि पुलिया धंसने के करीब 12 घंटे बाद तक भी मरम्मत या सुधार कार्य शुरू नहीं हो सका, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुलिया पहले से ही जर्जर हालत में थी, लेकिन समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई, जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा