भीलवाड़ा। राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद्र बैरवा ने भीलवाड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में राज्य सरकार ने विकास को प्राथमिकता देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिले, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने जमीनी हकीकत, बेरोजगारी, महंगाई और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सवाल पूछे, तो उप मुख्यमंत्री कुछ सवालों में उलझते नजर आए। कई सवालों के जवाब उन्होंने घुमा-फिराकर दिए, जिससे प्रेस कॉन्फ्रेंस का माहौल कुछ समय के लिए असहज हो गया।इसके बावजूद मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों की रफ्तार और तेज की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि सरकार पारदर्शिता और सुशासन के साथ जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही है।प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में उप मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए हर वर्ग के लिए योजनाएं चला रही है।