समाधान दिवस में सुनी गईं जनता की समस्याएं, थाना गोविन्दनगर का किया निरीक्षण
दिनांक 13 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार द्वारा थाना गोविन्दनगर परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी शिकायतें व प्रार्थना-पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, साइबर ठगी सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संवेदनशील मामलों में पीड़ितों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार और त्वरित कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।समाधान दिवस के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना गोविन्दनगर का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस कार्यालय का जायजा लिया गया। साथ ही थाने में रखे महत्वपूर्ण अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। रिकॉर्ड को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक एवं भोजनालय की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कुछ स्थानों पर और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित होना चाहिए, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति सकारात्मक संदेश जाए।अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से पालन, जनता के साथ शालीन व्यवहार तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। समाधान दिवस और निरीक्षण के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा