क्या SIT करेगी 16 दिन से लापता हर्ष की तलाश?
मानपुर क्षेत्र से 16 दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता हुए 22 वर्षीय हर्ष खंडेलवाल उर्फ कान्हा की गुमशुदगी अब एक गंभीर पहेली बन चुकी है। तमाम प्रयासों के बावजूद अब तक उसके बारे में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है।हालांकि यह नहीं कहा जा सकता कि मानपुर पुलिस मामले को लेकर लापरवाह है। पुलिस द्वारा हर संभावित पहलू से जांच और तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक नतीजा शून्य ही बना हुआ है। दूसरी ओर, परिजन लगातार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन अनिश्चितता ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है।इसी बीच यह मांग जोर पकड़ने लगी है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाए, ताकि तकनीकी और विशेषज्ञ स्तर पर जांच को और व्यापक किया जा सके।मानपुर ही नहीं, बल्कि पूरा उमरिया जिला हर्ष की सकुशल वापसी की कामना कर रहा है। अब सभी की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या इस रहस्यमय गुमशुदगी की जांच SIT को सौंपी जाएगी।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा