मैहर जिले में प्रभारी मंत्री  राधा सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मैहर जिले की उपलब्धियों, विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर सांसद श्री गणेश सिंह, विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह, श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल, कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक  अवधेश प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती संजना जैन, एसडीएम  दिव्या पटेल सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी एवं नवगठित जिला सलाहकार समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।बैठक में विकास योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने, जनहित के कार्यों में गति लाने और समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।