कुंदा नदी को एक बार फिर स्वच्छ और निर्मल बनाने की कवायदें प्रशासनिक स्तर पर शुरू
खरगोन। शहर की जीवनदायिनी कही जाने वाली कुंदा नदी को एक बार फिर साफ स्वच्छ बनाने की कवायदें प्रशासनिक स्तर पर शुरु की गई है। वहीं इसकी शुरुआत शनिवार को सफाई अभियान से हुई। नपा द्वारा शुरु किए गए कुंदा सफाई अभियान में नपाध्यक्ष छाया जोशी, सीएमओ कमला कोल ने भी शामिल होकर श्रमदान किया। सुबह से ही कुंदा तट पर नपा अधिकारी. कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता जुटने लगे थे। अधिकारियों ने भी आमजन के साथ हाथों में ग्लब्ज, मुह पर मास्क पहनने के बाद तगार. पावडा थामा और कुंदा किनारे पड़े कुड़े, करकट को समेटने लगे। साथ ही कुंदा सफाई में जेसीबी मशीनो की भी मदद ली , जिससे जलकुंभी सहित गाद एवं मिट्टी निकाली जा रही है। सीएमओ ने कहा कुंदा जीवन दायिनी नदी है, ऐसे स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी हैं । वहीं यह अभियान स्वच्छता सर्वेक्षण के निमित लगातार चलेगा। शनिवार और रविवार आमजन भी सहभागिता करे। वही इससे पहले भी कई बार कुंदा सफाई अभियान चलाया गया, लेकिन यह फोटो सेशन तक ही सीमित रहा और कुंदा नदी के आसपास गंदगी का बोलबाला रहा है।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा