इंदिरा मार्केट के हाट बाजार व्यापारियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
भीलवाड़ा। साप्ताहिक हाट बाजार के व्यापारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि बड़े दुकानदार लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं। कई वर्षों से वागरिया समाज के लोग इंदिरा मार्केट में व्यापार कर रहे हैं और सड़क पर कपड़े बेचकर रोजी-रोटी का इंतजाम करते हैं, लेकिन इन दिनों बड़े व्यापारियों के दबाव से उनका काम प्रभावित हो रहा है।प्रदर्शनकारी व्यापारियों का कहना है कि वे गरीब परिवारों से आते हैं और अगर उन्हें यहाँ से हटाया गया तो उनका परिवार भूखा मरने की कगार पर पहुँच जाएगा। व्यापारियों का आरोप है कि बड़े दुकान-दार उनके “कमा खाने के साधन” को बिगाड़ रहे हैं और उनके छोटे व्यवसाय को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।अपने इसी दर्द को लेकर व्यापारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें उठाईं और कहा कि उन्हें इंदिरा मार्केट में पहले की तरह काम करने दिया जाए तथा बड़े व्यापारियों की दखलंदाजी पर रोक लगाई जाए।

पार्टी विवाद के बीच राघव चड्ढा की Z+ सुरक्षा वापस, अब दिल्ली पुलिस संभालेगी जिम्मेदारी
साहब ने गाया गाना, पुलिस ने आयोजकों पर कसा शिकंजा
गर्मी से राहत: MP के कई जिलों में बदला स्कूल टाइम, सुबह खुलेंगे–दोपहर में बंद