भीलवाड़ा। भीलवाड़ा कृषि उपज मंडी परिसर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। 6 साल की मासूम हार्दिक राजपूत पतंग लूटने के प्रयास में मंडी परिसर के सेफ्टी टैंक में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता बबलू राजपूत मंडी में हमाली का काम करते हैं। घटना के समय बच्ची आसपास खेल रही थी और पतंग पकड़ने के चक्कर में संतुलन खो बैठी। सेफ्टी टैंक में गिरने के बाद उसे तुरंत बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन बच्ची की जान नहीं बच पाई।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और मंडी प्रशासन मौके पर पहुंचे। घटना से परिवार और मंडी में कार्यरत लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।