मैहर में ग्रामीण संघर्ष: आदिवासी बस्ती का सौ साल पुराना जनमार्ग खतरे में
भदनपुर गांव की महिलाओं ने सीमेंट फैक्ट्रियों की मनमानी के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। लंबे समय से दबाई गई उनकी आवाज़ कलेक्टर कार्यालय तक गूँज उठी, जब महिलाओं ने KJS सीमेंट प्लांट पर आदिवासी बस्ती के सौ साल पुराने जनमार्ग को जबरन बाधित करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।महिलाओं का कहना है कि यह सिर्फ रास्ता नहीं, बल्कि पूरे गांव की जीवनरेखा है। इसे अवैध तरीके से रोकना ग्रामीणों के अधिकारों पर सीधी चोटहै। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर मार्ग तत्काल बहाल नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।भदनपुर की महिलाओं ने फैक्ट्री प्रबंधन पर पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी और ग्रामीणों के शोषण के आरोप भी लगाए। उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया कि स्थल निरीक्षण जल्द से जल्द किया जाए, अन्यथा यह विरोध पूरे क्षेत्र में बड़ा जनआंदोलन बन सकता है।

जिंदगी बदलने से पहले रुकिए! आचार्य चाणक्य की सीख के अनुसार ये 5 गलतियां हो सकती हैं खतरनाक
यहां भगवान को चढ़ती है चॉकलेट-टॉफी, मान्यता—दूर होती हैं रोग और परेशानियां
वैशाख अमावस्या पर करें ये अचूक उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
क्या आप भी लेते हैं ये 3 नाम? आचार्य पुंडरीक ने बताया क्यों है मनाही
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय