पशु चिकित्सा विभाग की लापरवाही से नाराज गौरक्षक, बीमार गौवंश लेकर अस्पताल पहुंचे
खरगोन। जिला मुख्यालय पर पशु चिकित्सा विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बावजूद चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने पर नाराज गौरक्षक बीमार गौवंश लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने बीमार गाय को उप संचालक के चेम्बर में रखकर नाराज़गी दर्ज कराई।हंगामा बढ़ते देख पुलिस बल भी अस्पताल पहुंचा। मेनगांव और कोतवाली थाना प्रभारी ने गौरक्षकों और चिकित्सकों से चर्चा कर मामले को शांत कराया और उपचार शुरू कराया।गौरक्षकों का आरोप है कि उप संचालक ने कहा कि “ड्यूटी समय खत्म हो गया, हमारे स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखा गया”, जिसके बाद उन्होंने स्वयं बीमार गौवंश को चेम्बर में लाकर उपचार की मांग की।
वहीं, उप संचालक जीएस सोलंकी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सूचना मंगलवार को ड्यूटी समय के बाद मिली थी और आज गौरक्षकों ने निराश्रित गायों को मेरे चेम्बर में लाया, जबकि गौशाला में ही उनका उपचार होना चाहिए।अधिकारियों और गौरक्षकों के बीच पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया।

जिंदगी बदलने से पहले रुकिए! आचार्य चाणक्य की सीख के अनुसार ये 5 गलतियां हो सकती हैं खतरनाक
यहां भगवान को चढ़ती है चॉकलेट-टॉफी, मान्यता—दूर होती हैं रोग और परेशानियां
वैशाख अमावस्या पर करें ये अचूक उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
क्या आप भी लेते हैं ये 3 नाम? आचार्य पुंडरीक ने बताया क्यों है मनाही
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय