कसरावद में आवासीय पट्टा सर्वे को लेकर नाराज़गी, हितग्राहियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कसरावद, खरगोन। खरगोन जिले के कसरावद नगर में चल रहे आवासीय पट्टा सर्वे को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराज़गी बढ़ रही है। नगरवासियों का आरोप है कि सर्वे टीम कई स्थानों पर सही तरीके से सर्वे नहीं कर रही है, जिससे वास्तविक हितग्राहियों के छूटने की आशंका बढ़ गई है।नागरिकों का कहना है कि जिन मकानों की दीवारें कच्ची हैं या सिर्फ हल्का प्लास्टर/चूना लगाया गया है, उन्हें टीम द्वारा पक्का मकान मानकर सर्वे से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने अपनी आपत्तियों को टीम को भी बताया, लेकिन संतोषजनक समाधान नहीं मिला। नागरिकों का कहना है कि केवल कुछ प्लास्टर के आधार पर मकान को पक्का मानना गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों को लाभ से वंचित कर देगा।इस नाराज़गी के चलते हितग्राही एसडीएम सत्येंद्र बेरवा के पास पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जाँच की मांग की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि सर्वे टीम को निर्देश देकर पुनः सही और पारदर्शी तरीके से सर्वे कराया जाएगा, ताकि कोई भी वास्तविक हितग्राही सूची से न छूटे और सभी कच्चे मकानों के पात्र परिवारों को न्याय मिले।

जिंदगी बदलने से पहले रुकिए! आचार्य चाणक्य की सीख के अनुसार ये 5 गलतियां हो सकती हैं खतरनाक
यहां भगवान को चढ़ती है चॉकलेट-टॉफी, मान्यता—दूर होती हैं रोग और परेशानियां
वैशाख अमावस्या पर करें ये अचूक उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
क्या आप भी लेते हैं ये 3 नाम? आचार्य पुंडरीक ने बताया क्यों है मनाही
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय