टीकमगढ़: पीजी कॉलेज प्राचार्य के साथ छात्रों की मारपीट, कॉलेज में वाहन विवाद बना वजह
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के शासकीय पीजी कॉलेज में छात्रों और प्राचार्य के बीच हिंसक विवाद का मामला सामने आया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. के.सी. जैन ने छात्रों के लिए कैंपस के अंदर मोटरसाइकिल पार्किंग पर रोक लगाई थी और सभी वाहनों को कॉलेज परिसर के बाहर पार्क करने का निर्देश दिया था।हालांकि, कॉलेज के एमएससी फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र प्रबल शुक्ला को यह निर्णय पसंद नहीं आया। उन्होंने जबरदस्ती अपनी बाइक कॉलेज कैंपस में ले जाकर प्राचार्य कक्ष में पहुंचकर गाली-गलौज की। ऑफिस में मौजूद स्टाफ ने समय रहते छात्र को समझा-बुझाकर बाहर निकालकर मामला शांत किया।लेकिन शाम को स्थिति और गंभीर हो गई। प्रबल शुक्ला ने अपने 15-20 साथियों के साथ प्राचार्य डॉ. के.सी. जैन की गाड़ी को रास्ते में घेर लिया। उन्होंने प्राचार्य को गाड़ी से उतारकर धक्का-मुक्की और मारपीट की। घटना के बाद सभी छात्र मौके से फरार हो गए।घटना के बाद हतप्रभ प्राचार्य ने अपने घर जाकर अपने सहयोगी स्टाफ और अधिकारियों को पूरी घटना बताई। इसके बाद उन्होंने पहले एसपी कार्यालय का रुख किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अंततः प्राचार्य टीकमगढ़ कोतवाली पहुंचे, जहां एसडीओपी राहुल कटरे ने उनका शिकायती आवेदन लेकर सीसीटीवी जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जिंदगी बदलने से पहले रुकिए! आचार्य चाणक्य की सीख के अनुसार ये 5 गलतियां हो सकती हैं खतरनाक
यहां भगवान को चढ़ती है चॉकलेट-टॉफी, मान्यता—दूर होती हैं रोग और परेशानियां
वैशाख अमावस्या पर करें ये अचूक उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
क्या आप भी लेते हैं ये 3 नाम? आचार्य पुंडरीक ने बताया क्यों है मनाही
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय