शहडोल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण-2026 अभियान तेजी से चल रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. केदार सिंह के निर्देशन में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रक भरवाए गए और उन्हें डिजिटाइज कर सूची तैयार की गई।इसी क्रम में एसआईआर के दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं की पहचान के लिए ग्राम चौपाल और वार्ड सभाओं में मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन किया जा रहा है।
ग्राम पंचायतों और अन्य मतदान केंद्रों पर जन-प्रतिनिधियों, ग्रामीणों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए की उपस्थिति में सूची पढ़ी जा रही है।मतदाताओं के सहयोग से जिन नामों की सही जानकारी प्राप्त हो गई है, उन्हें सूची में अपडेट किया जा रहा है, ताकि अंतिम मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित तैयार हो सके।