राज्य मंत्री प्रतिभा बागड़ी का पुतला दहन करने का असफल प्रयास
सतना में नगरी प्रशासन एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिभा बागड़ी के परिजनों के खिलाफ चल रहे गांजा तस्करी के मामलों को लेकर कांग्रेस संगठनों ने शुक्रवार को ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने जहाँ राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, वहीं युवा कांग्रेस ने सतना–पाली मार्ग स्थित सिविल लाइन चौराहे पर सड़क पर बैठकर नारेबाज़ी की और मंत्री का पुतला दहन करने की कोशिश की।पुलिस पहले से ही मौके पर तैनात थी। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगाने की कोशिश की, पुलिस ने तुरंत पुतला छीन लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तेज़ धक्कामुक्की हुई, जिसमें एक युवक कांग्रेस कार्यकर्ता संतुलन बिगड़ने से नाली में गिर गया। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई।प्रदर्शनकारियों ने राज्य मंत्री प्रतिभा बागड़ी को तत्काल पद से बर्खास्त करने की मांग की और कहा कि मंत्री के परिवार से जुड़ी लगातार सामने आ रही तस्करी की घटनाएँ बेहद गंभीर हैं।
क्या है पूरा मामला?
-
रामपुर बगदरा पुलिस ने मंत्री प्रतिभा बागड़ी के भाई अनिल बागड़ी को 46 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था।
-
यह कार्रवाई टीआई संदीप चतुर्वेदी की टीम ने की।
-
3 दिसंबर को मंत्री का बहनोई यूपी के नरेनी में ढाई कुंतल गांजा के साथ पकड़ा गया।
-
लगभग छह महीने पहले भी मंत्री का जीजा सिंहपुर में तस्करी के एक मामले में जेल भेजा जा चुका है।
इन लगातार सामने आ रहे मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार राज्य मंत्री के इस्तीफ़े की मांग कर रही है, जबकि प्रशासन पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है।

डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा