बड़गांव की शासकीय जमीन पर कब्जे की होड़ बनी विवाद का कारण
खरगोन, मध्यप्रदेश। नर्मदा तट के समीप बसे ग्राम बड़गांव की शासकीय भूमि पर कब्जे की चल रही होड़ अब गंभीर विवादों का रूप ले चुकी है। मंगलवार को इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहाँ जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी–डंडे चले और कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की घटना सामने आई।
महिला पर कुल्हाड़ी से वार, सिर में गंभीर चोट
गांव से लगभग 2 किमी दूर स्थित शासकीय जमीन पर 6 दिसंबर को विवाद के दौरान गणेश नामक व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला सुशीला बाई और उनके पुत्र जितेंद्र कोगे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में सुशीला बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके सिर में गहरी चोट आई है। घायल परिवार ने बताया कि हमला अचानक और जानलेवा था।
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
घटना के बाद घायल परिजन और ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि विवादित शासकीय भूमि को प्रशासन तत्काल अपने आधिपत्य में ले, ताकि गांव में चल रहे तनाव और हिंसा को रोका जा सके।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की है, जबकि आरोपी खुलेआम धमकियाँ दे रहा है।

World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू
अजमेर दरगाह-मंदिर विवाद: जिला कोर्ट में कानूनी उलझनों के बीच टली सुनवाई, 2 मई की तारीख मुकर्रर।
बंगाल चुनाव 2026: योगी की एंट्री से बढ़ा पारा, ममता सरकार पर बोला तीखा हमला
रामपुरिया से राजभवन तक: एक छोटे से गांव के लाल ने बढ़ाया जैसलमेर का गौरव।