मनकहरी निवासी पप्पू गुप्ता तीन दिनों से लापता, परिवार में चिंता का माहौल
रीवा। सगरा थाना क्षेत्र के मनकहरी गांव में रहने वाले समयलाल गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता (उम्र 50 वर्ष) पिछले तीन दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम वे अचानक घर से किसी काम की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने पड़ोस और नजदीकी इलाकों में उनकी खोजबीन शुरू की, मगर सफलता नहीं मिली।परिवारजन ने बताया कि रिश्तेदारों और गांव के लोगों के साथ मिलकर आसपास के बाजारों, परिचितों के घरों और संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की जा रही है, परंतु अब तक कोई सुराग हाथ नहीं आया। लगातार तीन दिन से बिना जानकारी के लापता होने से घर में चिंता और बेचैनी का माहौल है। परिजन हर गुजरते घंटे के साथ आशंकाओं में घिरते जा रहे हैं और उनकी सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं।
वहीं परिवार ने आमजन और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति ने पप्पू गुप्ता को कहीं देखा हो या उनके बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत परिवार से संपर्क करें। संपर्क नंबर— 9755034458, 9623777542।
परिजनों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से भी मामले में तेजी लाने और व्यापक खोज अभियान चलाने की मांग की है, ताकि जल्द से जल्द पप्पू गुप्ता का पता लगाया जा सके।

जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार
राज्यपाल पटेल ने भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर किया नमन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का होगा तेजी से सशक्तिकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल जिले के नवागत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण