मोखाप्पिल्या में राष्ट्रीय जाट महासभा जिला अध्यक्ष ने की बैठक
बागली के ग्राम मोखाप्पिल्या में मंगलवार को राष्ट्रीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष दुर्गेश जाट ने जाट समाज के लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की।मीडिया से बातचीत में दुर्गेश जाट ने बताया कि राष्ट्रीय जाट महासभा का उद्देश्य सर्व समाज को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि महासभा जनहित से जुड़े मुद्दों पर समर्पित होकर काम कर रही है और पूरे प्रदेश में तेजी से संगठन का विस्तार किया जा रहा है।अब तक लगभग 12 जिलों में नियुक्तियाँ की जा चुकी हैं।दुर्गेश जाट ने स्पष्ट किया कि यह महासभा गैर-राजनीतिक संगठन है और समाज के विकास एवं राष्ट्रीय हित के लिए निरंतर सक्रिय है। उन्होंने कहा कि—
“हमारी यह खाप पंचायत ही राष्ट्रीय जाट महासभा है, जो राष्ट्रहित में कार्य करने के उद्देश्य से लगातार आगे बढ़ रही है।”

नोएडा प्रोटेस्ट के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी
MP में जनगणना का काउंटडाउन शुरू, महिलाओं से जबरन जानकारी नहीं ले सकेंगे कर्मचारी
वैभव सूर्यवंशी शून्य पर आउट, चर्चा में आया मैच
‘हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी...’ राहुल गांधी अब पहुंचे बंगाल, पहले कहां थे? उठे सवाल
हजारों की भीड़ में उमड़ा जनसैलाब, पीएम मोदी की रैली से उत्तराखंड बना ‘नमोमय’