महापौर गोल्ड कप राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का भव्य समापन
जबलपुर के एमएलबी ग्राउंड में आयोजित महापौर गोल्ड कप राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आज गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबलपुर नगर निगम के महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, उत्तर–मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, मेयर-इन-काउंसिल सदस्य विवेक राम सोनकर, अवधेश यादव, रजनी कैलाश साहू, अंशुल यादव, सुभाष तिवारी, तथा अध्यक्ष योगेश विलोहा, संजय यादव, योगेंद्र दुबे, धर्मेंद्र सिंह पप्पू और दिनेश ठाकुर, रामकुमार यादव उपस्थित रहे।समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को महापौर द्वारा ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए।
टूर्नामेंट के परिणाम इस प्रकार रहे—
-
विजेता: रीवा A
-
उपविजेता: जबलपुर A
-
तृतीय स्थान: उज्जैन एवं ग्वालियर
टूर्नामेंट की सचिव चंदा सोनी (एकेडेमी कबड्डी) ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आयोजन को सफल बनाने में मंजीत समाल, पुष्पा रघुवंशी, हेमलता तिवारी, निशा ठाकुर, प्रियंका खरे, सोनल जैन, गीता प्रजापति और मीनल चैतन्य सहित पूरे सहयोगी दल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इसके अलावा आयोजन के सफल संचालन में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, एमएलबी स्कूल प्राचार्य, होम साइंस कॉलेज प्राचार्य तथा ग्राउंड स्टाफ का सहयोग विशेष रूप से सराहनीय रहा।

संसद में तीखी नोकझोंक: DMK सांसद के बयान पर स्पीकर का करारा जवाब
अनिल अंबानी को झटका: सुप्रीम कोर्ट ने याचिका ठुकराई, हाई कोर्ट का फैसला कायम
10 करोड़+ सैलरी वाले 13 खिलाड़ी फेल! IPL 2026 में पैसा लगा, पर प्रदर्शन नहीं मिला