सिंगरौली में रास्ता रोककर जबरन टैक्स वसूलने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
सिंगरौली के बैढ़न थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर जबरन टैक्स वसूली करने वाले तीन फरार आरोपियों को सासन चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में की गई।फरियादी मिथलेश शाह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 अक्टूबर की रात 1 बजे काम तिराहा पर आरोपियों ने उनकी बोलेरो रोककर 10,000 रुपये टैक्स की मांग की और विरोध करने पर गाली-गलौज कर डंडों व मुक्कों से हमला किया।
गिरफ्तार आरोपी—
-
रोशन पुरी
-
चन्दन पुरी
-
आदित्य सिंह
सभी को पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस टीम में उप निरीक्षक संदीप नामदेव सहित कई जवानों की अहम भूमिका रही।

संसद में प्रधानमंत्री की बात: ‘मंथन से अमृत निकलेगा’, संशोधन पर सहयोग की अपील
Abhijeet student topper की सफलता बनी मिसाल
CM ममता को असम का निमंत्रण: हिमंत के बयान से बढ़ी सियासी गरमाहट