बिजली पोल पर लटका मिला अधजला शव, गांव में फैली सनसनी
आगर मालवा। जिले के ग्राम अहीरबर्डिया में सोमवार दोपहर एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। देवनारायण मंदिर से तलाई रोड की ओर स्थित बिजली पोल पर एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव लटका मिला। शव देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और आसपास का क्षेत्र सनसनी से भर गया।ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची और पंचनामा कर शव को नीचे उतारा।
तार चोरी की आशंका
पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बिजली तार काटने और चोरी की घटनाओं में तेजी आई है। जिस पोल पर शव मिला, उसके आसपास भी ताज़ा तार कटने के निशान मिले हैं। इसी कारण पुलिस और ग्रामीणों का अंदेशा है कि मृतक संभवतः तार चोरी करने आया था और इसी दौरान तेज़ करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसा इतना भीषण था कि शव लगभग पूरी तरह जल चुका था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

संसद में प्रधानमंत्री की बात: ‘मंथन से अमृत निकलेगा’, संशोधन पर सहयोग की अपील
CM ममता को असम का निमंत्रण: हिमंत के बयान से बढ़ी सियासी गरमाहट
Abhijeet student topper की सफलता बनी मिसाल
अंबिकापुर में हाथी के हमले से युवक की दर्दनाक मौत