खरगोन में भीषण सड़क हादसा – महिला और किशोर की मौत, 7 लोग गंभीर घायल
खरगोन। कोतवाली थाना क्षेत्र के उमरखली रोड पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक और तूफान वाहन की आमने–सामने टक्कर में एक महिला और एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह कराया गया।मृतका के भाई शिवराम वास्कले ने बताया कि उसकी बहन जिला, शिवराम और नुरला तीनों आपस में रिश्तेदार हैं और बाइक से खरगोन आ रहे थे। रात करीब 10:30 बजे वाटर वर्क्स के सामने उनकी बाइक की सामने से आ रहे तूफान वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई।वहीं तूफान वाहन में सवार 6 लोग खरगोन से धुलकोट जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुँचाया और अब घायलों के बयान के आधार पर जांच में जुटी है।

संसद में प्रधानमंत्री की बात: ‘मंथन से अमृत निकलेगा’, संशोधन पर सहयोग की अपील
CM ममता को असम का निमंत्रण: हिमंत के बयान से बढ़ी सियासी गरमाहट
Abhijeet student topper की सफलता बनी मिसाल
अंबिकापुर में हाथी के हमले से युवक की दर्दनाक मौत