भीलवाड़ा से बड़ी खबर — सुभाष नगर पार्क बदहाल, लोगों में बढ़ता आक्रोश
भीलवाड़ा के सुभाष नगर पार्क की स्थिति इन दिनों बेहद चिंताजनक बनी हुई है। पार्क में चारों ओर फैली गंदगी, टूटी बेंचें, उखड़ी घास और बिखरा कूड़ा नगर निगम की गंभीर लापरवाही को साफ दर्शाता है।नेता प्रतिपक्ष धर्मेन्द्र पारीक ने नगर निगम प्रशासन पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद निगम ने अब तक कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया है। पार्क में घूमने, टहलने और व्यायाम के लिए आने वाले लोगों को रोजाना गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।इसी बीच पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल ने भी नगर निगम के कार्यों पर सवाल उठाते हुए महापौर पर गंभीर आरोप लगाए। पालीवाल ने कहा कि—
“नगर निगम के महापौर महाचोर हैं, शहर की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।”
स्थानिय नागरिकों का कहना है कि पार्क की स्थिति यदि जल्द नहीं सुधरी तो वे सामूहिक रूप से निगम कार्यालय का घेराव करेंगे। लोगों ने साफ कहा कि सुभाष नगर पार्क क्षेत्र का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, लेकिन व्यवस्था के अभाव में यह बुरी तरह उजड़ता जा रहा है।

संसद में प्रधानमंत्री की बात: ‘मंथन से अमृत निकलेगा’, संशोधन पर सहयोग की अपील
CM ममता को असम का निमंत्रण: हिमंत के बयान से बढ़ी सियासी गरमाहट
Abhijeet student topper की सफलता बनी मिसाल
अंबिकापुर में हाथी के हमले से युवक की दर्दनाक मौत