टीकमगढ़ जिले में खाद की भारी किल्लत के कारण किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को बल्देवगढ़ और खरगापुर कस्बों में किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पलेरा कस्बे में भी किसानों ने सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और तुरंत खाद उपलब्ध कराने की मांग की।

किसानों का कहना है कि रबी सीजन की बोआई शुरू हो चुकी है, लेकिन खाद नहीं मिलने से खेती पर बड़ा असर पड़ रहा है। किसान सुबह से शाम तक सोसाइटी और वितरण केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।जाम की सूचना मिलने पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जल्द खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने जाम हटाया।