उज्जैन में सोमवार को 63 गांवों के सैकड़ों किसानों ने उज्जैन–जावरा एक्सेस कंट्रोल हाईवे रोड के विरोध में एमपीआरडीसी कार्यालय का घेराव किया। किसानों का आरोप है कि हाईवे निर्माण से उनकी सैकड़ों बीघा जमीन प्रभावित हो रही है, लेकिन मुआवजा बाजार मूल्य के अनुसार नहीं दिया जा रहा। किसानों ने यह भी मांग की कि सड़क की ऊंचाई कम की जाए ताकि उनकी जमीन की कीमत और उपयोग प्रभावित न हो। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। वहीं एमपीआरडीसी के संभागीय प्रबंधक विजय सिंह ने कहा कि किसानों की मांगों पर उच्च स्तर पर ही निर्णय संभव है और उनकी बात सरकार तक भेजी जाएगी।