खरगोन। करणी सेना परिवार द्वारा आयोजित जन क्रांति न्याय यात्रा सोमवार को जिले में हुई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. जीवन सिंह शेरपुर भी मौजूद रहे। दोपहर 2 बजे उनका काफीला नवग्रह मंदिर तिराहा पहुंचा, जहां समाजजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से जैतापुर पहुंची और वहां सभा में तब्दील हो गई। रास्तेभर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत मंच लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सत्कार किया। जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि 21 दिसंबर को हरदा में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर जन क्रांति न्याय आंदोलन आयोजित किया जाएगा और जिले के सभी समाज के लोगों से समर्थन व सहयोग की अपील की।