भीलवाड़ा में हंगामा: कॉलोनी में सुविधाओं की कमी को लेकर यूआईटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
भीलवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सेक्टर नंबर 11 पटेल नगर के महिलाओं और पुरुषों ने नगर विकास न्यास (UIT) कार्यालय के बाहर जोरदार हंगामा किया। प्रदर्शनकारी कॉलोनी में लंबे समय से पानी, सड़क, नालियां और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से परेशान थे। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद आज वे मजबूर होकर सड़क पर उतर आए।हंगामे के दौरान आक्रोशित भीड़ ने UIT सचिव की गाड़ी की हवा निकालने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया।पूरा प्रदर्शन किसान नेता सतू गुगड़ के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

CM मीटिंग से पहले टला बड़ा हादसा: पटना आते समय BJP विधायक की कार पलटी, एयरबैग ने बचाई जान