नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्राले की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार
कसरावद के पास मुंबई–आगरा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम मगरखेड़ी में रविवार शाम लगभग छह बजे बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पीथमपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार ट्राले (MH 18 BZ 3381) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठी महिला ट्राले के पिछले टायर की चपेट में आ गई।हादसे में बाइक सवार महिला महाकोर नरगांवे (उम्र 40 वर्ष), निवासी बंजारी, थाना राजपुर, जिला बड़वानी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक उसके पति महेश नरगांवे चला रहे थे, जो हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।सूचना मिलते ही कसरावद पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बादX हाईवे एंबुलेंस भी पहुंची और शव को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने ट्राले को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी