भीलवाड़ा—सड़क पर कपड़े बेचने वालों से परेशान व्यापारियों ने आज नगर निगम के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए अपने बाजार बंद रखे और इंदिरा मार्केट को पूर्ण रूप से बंद कर दिया।\व्यापारियों का आरोप है कि सड़क पर अनियमित तरीके से दुकानें लगाने वाले लोग आए दिन उन्हें परेशान करते हैं, जिससे उनकी दुकानदारी प्रभावित होती है। कई बार शिकायत के बाद भी उचित कार्रवाई ना होने के कारण व्यापारी मजबूर होकर सड़कों पर उतर आए।नगर निगम कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि फुटपाथ और सड़क पर कब्जा जमाए बैठे लोग न केवल भीड़ बढ़ाते हैं बल्कि ग्राहकों के आने-जाने में भी बाधा उत्पन्न करते हैं।व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर अवैध रूप से कपड़े बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और बाजार में व्यवस्था बहाल की जाए।आज के इस प्रदर्शन के चलते इंदिरा मार्केट पूरी तरह बंद रहा, जिससे पूरे क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित रहीं।